Tranding
Friday, September 20, 2024

#गुप्त_नवरात्रि_2024 की तिथियां,घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता दुर्गा

@sanatanyatra आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 :सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।नवरात्रि के दिनों में देवी मां के नव स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें एक चैत्र नवरात्रि दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि. तंत्र मंत्र की साधना में लीन रहने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 कब से कब तक (Ashadha Gupt Navratri 2024 Date)

पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ शनिवार 6 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन सोमवार 15 जुलाई को होगा। गुप्त नवरात्रि 9 दिन नहीं बल्कि इस बार दस दिनों का है। माता रानी के भक्त गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं।

इस दिन श्रद्धालु निराहार या फलादार रहकर मां दुर्गा की अराधना करते हैं।प्रतिपदा तिथि में घर व मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी. इस साल आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि में इस बार गुप्त नवरात्रि में माता रानी की सवारी घोड़ा है।

नवरात्रि में माता दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व होता है। गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई दिन शनिवार को होने जा रहा है।दिन के हिसाब से माता दुर्गा घोड़े पर सवार होकर धरती पर आने वाले हैं। माना जाता है कि जब घोड़े पर सवार होकर माता दुर्गा आएंगी तो प्राकृतिक आपदा की आशंका होती है।

10 दिन की होगी गुप्त नवरात्रि

साल भर में चार नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आराधना की जाती है लेकिन गुप्त नवरात्रि में माता दुर्गा के 10 महाविद्याओं की तांत्रिक विधि से पूजा आराधना की जाती है।

इस साल आषाढ़ माह में चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने के कारण गुप्त नवरात्रि 10 दिन तक चलेगी. 10 दिनों में माता दुर्गा की पूजा पूरी तांत्रिक विधि से गुप्त तरीके से की जाएगी।इससे माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है।वहीं गुप्त नवरात्रि की शुरुआत के दिन अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, जो काफी शुभ है।

प्रतिपदा तिथि (6 जुलाई 2024) – मां काली

द्वितीया तिथि (7 जुलाई 2024)- मां तारा

तृतीया तिथि(8 जुलाई 2024) – मां त्रिपुर सुंदरी

चतुर्थी तिथि (9 जुलाई 2024)- मां भुवनेश्वरी

पंचमी तिथि (10 जुलाई 2024)- मां छिन्नमस्तिका

षष्ठी तिथि (11 जुलाई 2024)- मां त्रिपुर भैरवी

सप्तमी तिथि (12 जुलाई 2024)- मां धूमावती

अष्टमी तिथि (13 जुलाई 2024) – मां बगलामुखी

नवमी तिथि (14 जुलाई 2024)- मां मातंगी

दशमी तिथि (15 जुलाई 2024) – मां कमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारी टीम

संस्थापक-सम्पादक : विशाल गुप्ता
प्रबन्ध सम्पादक : अनुवन्दना माहेश्वरी
सलाहकार सम्पादक : गजेन्द्र त्रिपाठी
ज्वाइंट एडिटर : आलोक शंखधर
RNI Title Code : UPBIL05206

error: Content is protected !!