HACK LINKS - TO BUY WRITE IN TELEGRAM - @TomasAnderson777 Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links cryptocurrency exchange 100services https://www.vapeciga.com/affiliate/track-482917-link https://puffbarwholesale.com/affiliate/track-933738-link hi88 new88 789bet 777PUB mega888 1xbet 1xbet plinko Tigrinho Interwin

आद्यन्त, अविरल, नितनूतन स: सनातन

वृंदावन की ओर बढ़ी सनातन एकता पदयात्रा, धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सड़क पर बैठकर किया सादा भोजन-Video

#SanatanEktaPadyatra #BageshwarDham #DhirendraShastri #Aniruddhacharya #Vrindavan #SanatanDharm #HinduUnity #BhaktiYatra #sanatanyatra

#SanatanEktaPadyatra: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में चल रही सनातन एकता पदयात्रा रविवार को तीसरे दिन हरियाणा से आगे बढ़ते हुए वृंदावन की ओर अग्रसर हुई। इस पावन यात्रा में आज प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शामिल हुए, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

यात्रा के दौरान दोनों संतों ने एक साथ भगवा ध्वज लहराया और भजन-कीर्तन में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। संतों ने सादगी का परिचय देते हुए सड़क किनारे बैठकर पूड़ी और आलू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री स्वयं अन्य संतों को पूड़ी-सब्जी परोसते भी नजर आए।

Watch Video—https://www.facebook.com/reel/1351479899173745

पदयात्रा में हुए रोचक प्रसंग

यात्रा के दौरान कुछ दिलचस्प घटनाएँ भी देखने को मिलीं। एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ा, जिसे तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने स्वयं उसे पास बुलाया और जब उसने बताया कि वह उनका भक्त है, तो मुस्कुराते हुए उसे आशीर्वाद दिया गया।

एक अन्य प्रसंग में, एक युवक रावण की वेशभूषा में पदयात्रा में पहुंचा। धीरेंद्र शास्त्री ने उसे देखते हुए हँसकर कहा, “आओ दशानन, क्या हाल है?” इस पर युवक बोला, “महाराज जी, आपकी कृपा है, यह रावण अब भगवान राम की शरण में है।” इस संवाद पर उपस्थित श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे।

16 नवंबर को वृंदावन में होगी पदयात्रा का समापन

यह सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से प्रारंभ हुई थी और अब 16 नवंबर को वृंदावन धाम में संपन्न होगी। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने घोषणा की है कि पदयात्रा में भाग लेने वाले लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं को प्रसाद (भोजन) कराया जाएगा।

दिल्ली में इस यात्रा को समर्थन देने के लिए पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन, वरुण यादव, और रेसलर खली जैसे प्रसिद्ध हस्तियाँ भी पहुंच चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *