वार्षिक राशिफल 2026-वृषभ (Taurus) राशि
वृषभ राशि- साल 2026 में शनिदेव मीन राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के दसवें भाव में रहेंगे और मकर राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के दूसरे भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से चलेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्रदेव अस्त रहेंगे और अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगा, आय में वृद्धि होगी, नौकरी में बदलाव और उच्च पद की संभावना है, जून के बाद साझेदारी और व्यापार में लाभ मिलेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा, 31 अक्टूबर के बाद आपको भूमि, भवन, वाहन आदि से सुख सुविधाएं प्राप्त होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे, नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा, आठवे भाव पर बृहस्पति और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव के कारण पैतृक संपत्ति या ससुराल वालों की तरफ से धन प्राप्ति की प्रबल योग बनेंगे।
रिलेशनशिप-
वर्ष की शुरुआत में द्वितीय भाव में स्थित देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके परिवार में एक सदस्य का आगमन होगा, चतुर्थ भाव में स्थित केतु परिवार में अशांति का कारक बनेगा, लेकिन आप अपने ईमानदार प्रयासों से परिवार में शांति बहाल करने में सफल होंगे, आप अपने बच्चों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ाएंगे, विवाहित जातकों को साथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा, जबकि जो अभी तक बंधन में नहीं हैं उन्हें सही साथी मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य-
साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, देव गुरु बृहस्पति के गोचर के बाद आपको छोटी-मोटी बीमारियां परेशान करेगी. मार्च‑अप्रैल में जोड़ों में हल्की दर्द और पाचन‑सम्बंधी समस्याएं हो सकती है, हालांकि शनि की दृष्टि लग्न पर है, इसलिए आप थोड़े सुस्त रह सकते हैं उस समय आपको अपनी दिनचर्या का सख्ती से पालन करना चाहिए आपको अपने खान-पान के साथ-साथ दिन भर के कामों पर भी ध्यान देना होगा सुबह व्यायाम करें और योग का अभ्यास करें।













Leave a Reply