वृश्चिक (Scorpio) वार्षिक राशिफल 2026
वृश्चिक राशि- साल 2026 में शनि मीन राशि के पंचम भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के तृतीय भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के अष्टम भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के दशम भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
यह वर्ष करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मध्यम रूप से शुभ रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह समय कठिन रहेगा, 2 जून के बाद यदि आप कोई व्यावसायिक गतिविधि शुरू करते हैं तो भाग्य आपका साथ देगा, व्यापार से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, नौकरीपेशा जातकों को स्थानांतरण मिल सकता है, 31 अक्टूबर के बाद पदोन्नति के योग बनेंगे।
रिलेशनशिप-
साल की शुरुआत में कुछ तनाव और मतभेद हो सकते हैं, परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग और समर्पण की कमी होगी, गुरु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी, 2 जून के बाद सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य-
साल 2026 में जून तक आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे, मौसम जनित बीमारियां आपको परेशान करेगी, हल्की थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है, 2 जून के बाद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. उस समय आपके स्वास्थ्य में स्वाभाविक सुधार होगा, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभकारी रहेगा।













Leave a Reply