HACK LINKS - TO BUY WRITE IN TELEGRAM - @TomasAnderson777 Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links cryptocurrency exchange vape shop Puff Bar Wholesale geek bar pulse x betorspin plataforma betorspin login na betorspin hi88 new88 789bet 777PUB Даркнет alibaba66 1xbet 1xbet plinko Tigrinho Interwin

आद्यन्त, अविरल, नितनूतन स: सनातन

अमेरिका में 29 से 3 दिन होगा विश्व संस्कृति महोत्सव, शामिल होंगे कई राष्ट्राध्यक्ष-हजारों कलाकार

नयी दिल्ली @SanatanYatra. आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में अमेरिकी राजधारी वाशिंगटन डीसी में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम में अनेक राष्ट्राध्यक्षों के समक्ष 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकार और विचारक अपने देश की संस्कृति और दर्शन की झलक प्रस्तुत करेंगे।

इस बृहद आयोजन में पांच लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। आर्ट आफ लिविंग के कम्युनिकेशन ब्यूरो के स्टेट कोआर्डिनेटर पार्थो कुनार के अनुसार कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रदर्शन सम्मिलित किये जा रहे हैं। इसमें 1,000 गायकों और नर्तकों के साथ एक पारंपरिक चीनी सांस्कृतिक प्रदर्शन होगा। साथ ही 7,000 नर्तकों के साथ गरबा उत्सव और लाइव सिम्फनी के साथ 700 भारतीय शास्त्रीय नर्तकों द्वारा नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा।

#अमेरिका, विश्व संस्कृति महोत्सव,नयी दिल्ली, @SanatanYatra,#World _Culture_Festiva,l #artofliving,


हिप-हॉप की 50वीं वर्षगांठ पर कर्टिस ब्लो, एसएचए-रॉक, सीक्वेंस गर्ल्स और डीजे कूल और हिप हॉप के अन्य दिग्गजों द्वारा हिप हॉप का शानदार प्रदर्शन होगा। 100 ब्रेक डांसर्स का सामूहिक ब्रेक डांस एवं 100 यूक्रेनी नर्तक अपने पारंपरिक हॉप का प्रदर्शन करेंगे। ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री के नेतृत्व में 1000 गिटारवादक सुमधुर गिटार वादन करेंगे। बॉब मार्ले के प्रसिद्ध क्लासिक “वन लव“ का उनके पोते स्किप मार्ले द्वारा रिप्रजेन्टेशन किया जाएगा।

बता दें कि नेशनल मॉल में ही मार्टिन लूथर किंग ने दुनिया में समानता और एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए 1963 में प्रसिद्ध “आई हैव ए ड्रीम“ वक्तव्य दिया था। उससे एक शताब्दी पहले, शिकागो में प्रथम विश्व धर्म संसद में, स्वामी विवेकानन्द ने एक प्रभावशाली भाषण दिया था। उन्होंने वहाँ दुनिया के प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों को अपने भाइयों और बहनों के रूप में संबोधित किया था। साथ ही धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता को समाप्त करने का आह्वान किया था।

29 सितंबर, 2023 को नेशनल मॉल में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रवि शंकर “एक विश्व परिवार“ के सन्देश के अंतर्गत सीमाओं, धर्मों और नस्लों के विभाजन को समाप्त कर 180 देशों के लोगों को एकजुट करेंगे। आयोजन में दुनिया भर के अनेक प्रसिद्ध और स्वादिष्ठ व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस महोत्सव में उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *