HACK LINKS - TO BUY WRITE IN TELEGRAM - @TomasAnderson777 Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links cryptocurrency exchange vape shop Puff Bar Wholesale geek bar pulse x betorspin plataforma betorspin login na betorspin hi88 new88 789bet 777PUB Даркнет alibaba66 1xbet 1xbet plinko Tigrinho Interwin

आद्यन्त, अविरल, नितनूतन स: सनातन

लौट आये राम: भए प्रकट कृपाला… अनुष्ठान संपन्न, PM बोले- ये समय ‘विजय’ के साथ ‘विनय’ का, देखें फोटोज

अयोध्या/लखनऊ। श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पीएम मोदी के करकमलों से संपन्न हो गया है। इसी के साथ भारत के इतिहास में आज सोमवार 22 जनवरी की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में लिख दी गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी के अलावा पूरी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूरी दुनिया पर निगाह लगी रही। इस दौरान अयोध्या का जनमानस बड़ी मात्रा में मौजूद रहा। 

पीएम ने किया ट्वीट, कहा- रामज्योति जलाकर करें प्रभु राम का स्वागत 

पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद पहला ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने भगवान राम के स्वागत में हर घर में राम ज्योति जलाने की अपील की है। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट के माध्यम से यह बात लिखी है। पीएम ने कहा कि प्रभु रामलला के स्वागत में एक दीप जरूर जलाएं और घर घर दीपावली मनाएं।

पीएम ने कहा कि आज प्रभु रामलला मंदिर में विराजे हैं। आज पूरे देश में उत्सव का पर्व है। पीएम मोदी ने लिखा- अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम! 

पीएम ने राममंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों के ऊपर की पुष्पवर्षा

पीएम मोदी ने राममंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों के ऊपर पुष्पवर्षा की। इनमें ना केवल इंजीनियर थे बल्कि आर्किटेक्ट और दूसरे श्रमबंधु भी थे। पीएम मोदी हाथ में लकड़ी की टोकरी लिए हुए थे और गुलाब की पंखुड़ियों से अपने हाथों से श्रमिकों और राममंदिर के निर्माण में लगे कर्मचारियों के ऊपर पुष्प की वर्षा कर रहे थे।

0000000000000000000000

ये दृश्य देखकर पूरा राममंदिर परिसर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर पीएम मोदी ने भगवान जटायु की मूर्ति का भी अनावरण किया और वहां खड़े होकर पक्षीराज जटायु की मूर्ति के पास फोटो भी खिंचवाई। ये दृश्य अतयंत ही मनोहारी दिख रहा था। पीएम मोदी ने भगवान जटायु के ऊपर भी पुष्पांजलि अर्पित की। 

प्रधानमंत्री ने संतों-महंतों, जनता का किया अभिवादन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के बाद संतों महंतों, जनता, विशिष्ठ अतिथियों का अभिवादन किया और घूमघूम कर सबको प्रणाम किया। इस मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन से भी पीएम मोदी मिले और मुस्कुराए।

77677775775

अमिताभ और अभिषेक भी काफी खुश दिखाई दे रहे थे। हालांकि इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपा नेता जया बच्चन कहीं दिखाई नहीं दीं। इस दौरान पीएम मोदी रेशम के कुर्ते और सूती धोती और सिल्क के पटके में काफी ऊर्जावान दिखाई दे रहे थे।

Untitled-49 copy
राम समस्या नहीं समाधान, हनुमान जी से लें प्रेरणा: मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले सिया वर राम चंद्र की जय के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद है कि अब हमारे राम टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे राम अब महल में रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु राम का मंदिर न्याय के प्रयाय प्रभु राम के अनुसार ही बना है।

पीएम मोदी ने कहा सदियों की प्रतिक्षा के बाद आज हमारे प्रभु राम आ गये हैं। मेरा पक्का विश्वास है कि जो औलौकिक घटना घटी है, जो कृतित्व हुआ है, इसकी अनुभूति देश व विश्व के कोने-कोने में राम भक्तों में हो रही होगी। राम समस्या नहीं बल्कि समाधान हैं। पीएम ने कहाकि हमें हनुमान जी के किए कार्यों को जीवन में उतारना होगा। 

Untitled-36 copy

पीएम ने कहा कि ये माहौल ये वातारण ये उर्जा, ये घड़ी सब पर प्रभु राम का आशीर्वाद है। 22 जनवरी का ये सूरज एक अदभुत आभा लेकर आया है। ये एक नये काल चक्र का उ्दगम है। राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से हर दिन पूरे देश में हर दिन उमंग व उत्साह लोगों में बढ़ता जा रहा है।

Untitled-35 copy

निर्माण कार्य देखकर हर दिन लोगों में विश्ववास बढ़ता जा रहा था। आज हमें सदियों की धरोहर मिली है। आज हमें प्रभु राम का मंदिर मिला है। आज के हजार के साल बाद भी आज के इस पल की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं। आज अयोध्या नगरी देशवासियों से सवाल कर रही है।

Untitled-40 copy

सदियों का इंतजार खत्म हुआ अब आगे क्या? जो पूज्य दिव्य आत्माएं आज आकाश से देख रही हैं क्या हम उन्हें ऐसे ही विदा करेंगे, नहीं…. हजारों साल बाद की पीढी हमारे आज के कामों को याद करेगी। हमें आज ही से एक हजार साल के भारत की नींव रखनी है।

हमें एक दिव्य सक्षम भारत की नींव रखनी है और आज इस पवित्र दिन से हम इसका प्रण लेते हैं। पीएम ने कहा कि कालचक्र बदल रहा है। यह सौभाग्य है कि हमे इस परिवर्तन का राम ने शिल्पी बनाया है। राम हजारों सालों के लिए पधारे हैं और हमे अब हजार साल के परिवर्तन का ध्यान रखकर कदम उठाना होगा।

धर्म की स्थापना के लिए हुआ प्रभु राम का जन्म: भागवत

500 वर्ष तक अनेक के पढियों ने बलिदान देकर आज का आनंदमय दिन हम सभी को उपलब्ध कराया है। उनका योगदान हमें हमेशा याद रखना होगा। धर्मस्थापना के लिए राम का जन्म हुआ था। उसी प्रकार से हमें आगे बढ़ना होगा। हमें भी धर्म स्थापन के कर्त्वय को ध्यान रखना होगा। अभी इसी छण से हमें इसे इस व्रत का पालन करना होगा। जब अभी से हम ध्यान रखेंगे तो विश्व निर्माण भी हम कर सकेंगे।

Untitled-38 copy
सेना के हेलिकाप्टर ने की राममंदिर पर फूलों से पुष्पवर्षा

एक तरफ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी तरफ सीएम योगी की योजना के तहत सेना के हेलिकाप्टर से राममंदिर पर पुष्पवर्षा कराई जा रही थी। जिसने भी यह दृश्य देखा वो तारीफ किए बिना नहीं रह सका। ये दृश्य अतयंत ही लुभावना था। पूरा राममंदिर फूलों से नहा रहा था। यहां आए अतिथियों पर भी फूलों की पंखुड़ियां गिर रही थीं। यह देखकर सभी भक्त बहुत प्रफुल्लित दिखाई दिए। 

Untitled-34 copy
 
मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया थाः सीएम योगी 

सीएम योगी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए सबसे पहले प्रभु रामलला का जयघोष किया। इसके बाद सीएम योगी ने मां सरयू के जयकारे लगाए। उनके जयकारे लगाते ही पूरा प्रांगण हर्ष से प्रफुल्लित हो गया। सीएम योगी ने कहा कि ये पहला ऐसा देश है कि जहां हिंदुओं ने अपने आराध्य के मंदिर के लिए 500 साल तक इंतजार किया। हम चाहते तो बलपूर्वक इसे प्राप्त कर सकते थे लेकिन नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था। 

Untitled-28 copy

बहुसंख्यक समुदाय के खून में संविधान है। हमारे खून में लोकतंत्र है। रामजी भी तो ये ही कहते हैं। सीएम ने कहा कि देखते जाइये अयोध्या में सतयुग आने वाला है। मां सरयू इतनी स्वच्छ होंगी कि दुनिया देखेगी। स्वस्थ अयोध्या सक्षम अयोध्या ये ही हमारा मूलमंत्र है। पूरी अयोध्या का कायाकल्प किया जाएगा।

Untitled-39 copy

सीएम ने कहा कि अयोध्या के द्वारा भारत की पुन: प्रतिष्ठा लौट रही है। राममंदिर के द्वारा भारत की सांस्कृतिक पुर्नजागरण की शुरुआत हो रही है। ये साधारण मंदिर नहीं ये राष्ट्रमंदिर है। 

पीएम मोदी ने तोड़ा उपवास, संत गोविंद देव गिरी ने तुड़वाया व्रत

पीएम मोदी का 11 दिन का उपवास या यूं कहें कि प्रधानमंत्री की 11 दिन की तपस्या आज समाप्त हो गई। निर्मोही अखाड़े के संत गोविंद देव गिरी जी ने पीएम मोदी को तांबे के चम्मच से जल पिलाकर उनका उपवास तुड़वा दिया। उनके साथ मुख्य यजमान अनिल मिश्रा जी और पत्नी का भी अनशन तुड़वाया गया।

Untitled-29 copy

ये भी पीएम मोदी के साथ 11 दिन से निर्जला उपवास पर थे। जैसे ही पीएम मोदी का ये उपवास टूटा, राममंदिर प्रांगण में बैठे हुए लोगों ने तालियों की गड़गडाहट के साथ प्रभु राम और पीएम मोदी का जयघोष किया। जिसके बाद सीएम योगी ने पीएम मोदी को राममंदिर का चांदी का प्रतीक माडल भेंट किया। 

Untitled-33 copy

रामलला को किया दंडवत प्रणाम 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया है। पीएम मोदी राममंदिर के मुख्य पुजारा महंत सतेंद्र दास के हाथों से कलावा बंधवा रहे हैं। पीएम मोदी इस मौके पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

Untitled-27 copy

कलावा बंधवाने के बाद पीएम मोदी ने रामलला की मूर्ति की परिक्रमा की। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी परिक्रमा कर रहे हैं। पीम मोदी भगवान राम लला को दंडवत प्रणाम कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पूरे मंदिर प्रांगण का भ्रमण भी किया। 

पूरी दुनिया में रामनगरी की गूंज

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण किया।

वैदिक आचार्य सुनील शास्त्री की अगुवाई में 121 प्रकांड विद्वानो ने संजीवनी योग में मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूर्ण कराया। जय राम का पूरे मंदिर प्रारंण में जयघोष हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *