HACK LINKS - TO BUY WRITE IN TELEGRAM - @TomasAnderson777 Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links cryptocurrency exchange vape shop Puff Bar Wholesale geek bar pulse x betorspin plataforma betorspin login na betorspin hi88 new88 789bet 777PUB Даркнет alibaba66 1xbet 1xbet plinko Tigrinho Interwin

आद्यन्त, अविरल, नितनूतन स: सनातन

बरेली: रामगंगा चौबारी मेला का शुभारम्भ, गंगा मैया की महाआरती का आयोजन

बरेली@SanatanYatra: सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, विधायक बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा, अधिकारियो में जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, ने आज कार्तिक मेला श्री रामगंगा चौबारी मेला स्थल पर जाकर विधिवत् हवन पूजन कर तथा फीता काटकर, कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर मेले का शुभारम्भ किया।

इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेले में स्काउट गाइड द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। राम गंगा के किनारे गंगा जी की महाआरती भी की गयी। जिसमे जनप्रतिनिधि गणो सहित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में श्रद्धांलुगण उपस्थित रहे और इसलिए पवित्र क्षणो के साक्षी बने।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन व मेला समिति द्वारा मेले की समस्त व्यवस्थाएं की गई हैं, विशेष कर सुरक्षा व्यवस्था की है। इलेक्ट्रॉनिक झूले में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए और मैं आशा करता हूँ कि अधिक से अधिक लोग मेले में आये तथा मेले का आनन्द लें व सुरक्षित वापस जायें। मेला प्रबंधन से अपेक्षा की गई कि मेले में किसी भी दशा में कोई अप्रिय घटना उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि मेले के दौरान प्रतिदिन 24 घण्टे डॉक्टरों की उपस्थिति रहे और स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को दी जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये कि मेले में गोताखोरों तैनात किये जाये। जिलाधिकारी ने मेला आयोजकों से अपील की है कि मेले में झूलों को नियमानुसार ही लगाया जाये।

MP, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, DM,रामगंगा चौबारी मेला का शुभारम्भ, बरेली,BareillyLive,

जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था, सड़क मरम्मत तथा घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, मेले में हाईमास्टर लाईट की पूर्ण व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मेले में आने वाले लोगों से अपील की गई कि वो विशेष कर स्नान के समय घाटों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, एसीएम विजय कुमार, तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित अधिकारी, मेला कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *