HACK LINKS - TO BUY WRITE IN TELEGRAM - @TomasAnderson777 Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links cryptocurrency exchange vape shop Puff Bar Wholesale geek bar pulse x betorspin plataforma betorspin login na betorspin hi88 new88 789bet 777PUB Даркнет alibaba66 1xbet 1xbet plinko Tigrinho Interwin

आद्यन्त, अविरल, नितनूतन स: सनातन

महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग, राशि अनुसार करें उपाय

@SanatanYatra. फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है और इस बार यह शुभ तिथि आठ मार्च दिन शुक्रवार को है। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा बता रहे हैं महाशिवरात्रि पर बन रहे अद्भुत संयोग के बीच राशि अनुसार कौन से उपाय करें…

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, सिद्धि योग और कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा, जो बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग में अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और कष्टों से मुक्ति देते हैं। आप भी राशि अनुसार ये उपाय करें…

मेष राशि-मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए मेष राशि के भक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कच्चा दूध, दही और धतूरा भी अर्पित करें। कपूर से शिवजी की आरती और शिवाष्टक का पाठ भी करें।

वृषभ राशि-वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए वृषभ राशि के भक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। साथ ही महादेव को मोगरे का ईत्र, बेलपत्र और चंदन अर्पित करने के बाद आरती करें।

मिथुन राशि-मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए मिथुन राशि के भक्तों को महाशिवरात्रि पर स्फटिक के शिवलिंगकी पूजा श्रेष्ठ रहेगी। अगर स्फटिक के शिवलिंग उपलब्ध नहीं है तो शिवालय में पूजा करें। शिवलिंग पर गुलाल, कुमकुम, चंदन अर्पित करें। फिर सफेद आंकड़े के 7 फूल अर्पित करके शिव स्त्रोत का पाठ और आरती करें।
कर्क राशि-कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं, कर्क राशि के भक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें। अष्टगंध एवं चंदन से अर्पित करें और बेर एवं सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह राशि-सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं, इसलिए सिंह राशि के भक्त महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर फलों का रस और पानी में शक्कर घोलकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही आंकड़े के फूल और बेलपत्र के भी अर्पित करने चाहिए।

कन्या राशि-कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, कन्या राशि के भक्त महाशिवरात्रि के दिन कपूर मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र पर रखकर नैवेद्य अर्पित करें और बेर, धतूरा और आंकड़े के फूल अर्पित करें। साथ ही ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें।

तुला राशि-तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए तुला राशि के भक्त महाशिवरात्रि पर जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र, मोगरा, गुलाब, चंदन, अक्षत भोलेनाथ को अर्पित करें। इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और देसी घी के दीपक से आरती करें।

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए वृश्चिक राशि के भक्त महाशिवरात्रि के दिन शहद, घी से शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद जल से स्नान करवाएं। इसके बाद लाल फूल और मसूर दाल अर्पित करें। ’ॐ नागेश्वराय नमः’ का 108 बार जप करें और आरती करें।

धनु राशि-धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, इसलिए धनु राशि के भक्त महाशिवरात्रि के दिन जल में सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद पीले रंग के फूल और अरहर की दाल अर्पित करें।

मकर राशि-मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। मकर राशि के भक्त महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग को गेहूं से ढक दें, इसके बाद विधिवत रूप से पूजा अर्चना करें। फिर ’ॐ अर्द्धनारीश्वराय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें और गेहूं का दान गरीब व जरूरतमंद लोगों को कर दें।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। कुंभ राशि के भक्त महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें और भस्म का त्रिपुंड लगाएं। साथ ही बैर, कमलगट्टा, अपराजिता के सात फूल आदि पूजा से संबंधित चीजों का दान करें।

मीन राशि-मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए मीन राशि के भक्त महाशिवरात्रि की रात पीपल के नीचे शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना करें। शिवलिंग पर पीले फूल, चने की दाल अर्पित करें और ’ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें। स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *