तुला (Libra) वार्षिक राशिफल 2026
तुला राशि- साल 2026 में शनिदेव मीन राशि के छठे भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के पांचवें भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के नौवें भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
साल 2026 आपके लिए बहुत अधिक आशाजनक रहेगा, आप अपने भाग्य के बल पर अपने व्यवसाय में उन्नति प्राप्त करेंगे, बृहस्पति और शनिदेव आपके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, यह आपके कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए वरदान साबित हो सकते हैं, 2 मई के बाद नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ मनचाहे जगह पर स्थानांतरण की संभावना है, भूमि से संबंधित कार्यों में मोटा लाभ होगा।
रिलेशनशिप-
यह वर्ष आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, इस वर्ष आप सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहेंगे, विवाहितों को साथी के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा, जबकि अकेले लोगों को दोस्त मिलेंगे, प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान मिलेगा, 2 जून के बाद का समय परिवार के लिए अधिक सकारात्मक और सहायक रहेगा।
स्वास्थ्य-
साल की शुरुआत में आपका हेल्थ ठीक ठाक रहेगा, जून के बाद आप कमजोर महसूस करेंगे, इस समय वजन‑संबंधी छोटी‑छोटी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खाने‑पीने में सावधानी रखें, पर्याप्त नींद और पानी पीना इस समय को और बेहतर बना देगा, जून से पंचम भाव में स्थित राहु संतान संबंधी परेशानियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य के मामले में हर समय सचेत रहे।













Leave a Reply