मकर (Capricorn) वार्षिक राशिफल 2026
मकर राशि- साल 2026 में शनि मीन राशि में तृतीय भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि में द्वितीय भाव में रहेंगे तथा मकर राशि में प्रथम भाव में गोचर करेंगे, शनि पूरे वर्ष मीन राशि में रहेंगे, राहु 5 दिसंबर 2026 को कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे, देव गुरु बृहस्पति मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे, शुक्रदेव 13 जनवरी 2026 से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 फरवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे, शुक्रदेव वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, आप व्यवसाय में तरक्की करेंगे, अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो एग्जाम में अच्छे परिणाम मिलेंगे, छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, वर्ष का पहला महीना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा, इस वर्ष आपके पास धन आएगा और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे, घर की संपति में वृद्धि के योग है, लेकिन इस संबंध में विवाद भी हो सकता है।
रिलेशनशिप-
यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा, आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेंगे, आप विवाहित है तो हर परिस्थिति में आपके जीवनसाथी की समझदारी देखने को मिलेगी, आपका लव लाइफ रोमांचक रहेगा, अगर आप अपने लव पार्टनर को अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं तो इस वर्ष आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है, इस वर्ष अपने प्रेमी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी, आप दोनों एक दूसरे की संगति का भरपूर आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य-
यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अनुकूल नहीं है, इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं, जैसे नेत्र विकार, अनिद्रा की समस्या, जोड़ों का दर्द, पेट से संबंधित रोग होने के योग बनेंगे, इस समय आपको कमजोरी महसूस हो सकती है. काम करते हुए भी आपको थकान महसूस होगी, आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, इसके अलावा मन में किसी तरह की बेचैनी संभव है।













Leave a Reply