GameRanger 1xbet 1xbet az 1xbet azerbaycan Mega888
October 21, 2026

नौतपा आज से, जानिए नौतपा में क्यों पड़ती है भीषण गर्मी? कैसे मिलेगी राहत?

0

AstroDesk@SanatanYatra. नौतपा यानी भयंकर गर्मी के 9 दिन। सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रारंभ हो जाता है। नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक बेहद गर्म हवाएं चलती है, लू का खतरा मंडराता है। बड़ा सवाल ये है कि नौतपा के इन नौ दिनों में क्यों पड़ती है भीषण गर्मी? ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा बता रहे हैं इस वर्ष 2024 में नौतपा कब शुरू होगा, इस दौरान क्या करें?

नौतपा 2024 में कब से कब तक

नौतपा शुरू – 25 मई 2024 शनिवार

नौतपा खत्म – 8 जून 2024 शनिवार

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश – और संचरण
25 मई, रात्रि 3ः15 से 8 जून, रात्रि 1ः04 तक।

नौतपा में क्यों पड़ती है भीषण गर्मी?

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सूर्य और धरती के बीच की दूरी बेहद कम हो जाती है। सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं तो इस बीच तापमान सबसे ज्यादा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है, लेकिन जब सूर्य चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो सूर्य चंद्रमा के इस नक्षत्र को भी अपने प्रभाव में ले लेता है। इससे चंद्रमा का प्रभाव भी कम हो जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार नौतपा में तपन जब अधिक होती है उसे वर्ष अच्छी बारिश के योग बनते हैं।

तूफान-बारिश के संकेत

इस साल 2024 में नौतपा के दौरान शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार ग्रहों की स्थिति इस बार नौतपा से पहले 28 अप्रैल को शुक्र और 7 मई को गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। अब सूर्य के साथ शुक्र भी रहेंगे, रोहिणी नक्षत्र का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, सूर्य के साथ शुक्र भी वृषभ राशि में होंगे। शुक्र एक रस प्रधान ग्रह है। इसलिए वह गर्मी से राहत भी दिलवाएगा। इसकी वजह से देश में कई इलाकों में तेज हवाएं और आंधी तूफान के साथ बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं ।

सूर्य की पूजा और ठंडी चीजों का दान

नौतपा में सूर्य प्रचंड रूप में रहते हैं। इस दौरान सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। लोगों को ठंडी चीजें जैसे पानी, शरबत, रसदार फल, छाता, नींबू पानी, छाछ, दही, सत्तू आदि का दान करें. इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed