GameRanger 1xbet 1xbet az 1xbet azerbaycan Mega888
October 20, 2026

सनातन परम्पराओं का विज्ञान बताने को शुरू हुई पत्रिका ‘सनातन यात्रा’, रामोत्सव पर हुआ विमोचन

0

बरेली @sanatanyatra. नाथ नगरी बरेली धाम में सनातन धर्म और संस्कृति को समर्पित मासिक पत्रिका ‘सनातन यात्रा’ सोमवार को रामोत्सव के अवसर पर शुरू की गयी। पत्रिका का विमोचन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने बाबा अलखनाथ मन्दिर में किया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री गंगवार ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है। आज श्रीराम का सदियों का वनवास खत्म हुआ है और ऐसे में बरेली में सनातन यात्रा जैसी पत्रिका का शुभारम्भ सनातन धर्मावलम्बियों के लिए प्रसन्नता की बात है।

पत्रिका के संस्थापक सम्पादक विशाल गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है। इसका आदि और अन्त नहीं है। कहा कि कई बार लोग सनातन को कभी हिन्दू शब्दों को लेकर मनगढं़त कहानियां सुनाते हैं। लेकिन इन दोनों शब्दों को ऋग्वेद में ही देखा जा सकता है जो सर्वाधिक प्राचीन ग्रन्थ है। श्रीगुप्ता ने बताया कि पत्रिका का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं परम्पराओं के पीछे के विज्ञान को आम जनमानस तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर सह संघ संचालक धर्मेन्द्र जी, पत्रिका के ज्वाइंट एडिटर आलोक शंखधर, सलाहकार गजेन्द्र त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सुबोध सचान, सभासद प्रांजल गर्ग, चंद्र प्रकाश गुप्ता, सचिन भारतीय समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed