HACK LINKS - TO BUY WRITE IN TELEGRAM - @TomasAnderson777 Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links Hacked Links cryptocurrency exchange vape shop Puff Bar Wholesale geek bar pulse x betorspin plataforma betorspin login na betorspin hi88 new88 789bet 777PUB Даркнет alibaba66 1xbet 1xbet plinko Tigrinho Interwin

आद्यन्त, अविरल, नितनूतन स: सनातन

रामदूतों के जोश से राममय हुई नाथ नगरी बरेली, सड़कों पर उमड़ा केसरिया सैलाब

बरेली @sanatanyatra. अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या निकाली गई भव्य शोभायात्रा में रामरस में डूबे रामदूतों के हाथों में लहरा रहे भगवा पताकाओं से रामपथ पर भगवा सैलाब सा आ गया। उनके जयकारों से रामनाम की गूंज दूर दूर तक सुनाई दे रही थी। अलग-अलग रंगों में रंगे रामदूतों की टोलियों में मातृशक्ति सिर पर कलश लेकर इस शोभायात्रा की अगुवाई कर रही थीं। भगवान राम और महर्षि वाल्मीकि की झांकियों, झांझ दल और अलबर से आए सिंधी बैंड का डांडिया नृत्य शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे। व्यापार मंडलों, सामाजिक संगठनों और नागरिक समूहों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करके यात्रा का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल रामदूतों को जलपान भी कराया।

पांच सौ वर्ष के संघर्ष और कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अयोध्या में बने श्री राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हिन्दू समाज में काफी उत्साह है। इस अवसर पर रामभक्त दीपावली की तरह उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। शहर के माहौल को राममय बनाने के लिए बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

रामदूतों के जोश, राममय हुई नाथ नगरी बरेली, केसरिया सैलाब, #बरेली, @BareillyLive, अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा,

शोभायात्रा के शुरू होने से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह राजपालजी ने कहा कि रामभक्तों के सतत संघर्ष और बलिदान के बाद रामलला के पुनः अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हम इस स्वप्न के साकार होने के साक्षी बन रहे हैं। प्रांत संघचालक माननीय शशांक भाटिया और सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने रामभक्तों का आहवान किया कि वे पूरे उत्साह के साथ 22जनवरी को रामलला के पुनः अपने मंदिर में प्रतिष्ठित होने पर इस दिन दीपावली के पर्व की तरह खुशियां मनाएं। संघ के सह विभाग संघचालक राजकुमारजी, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रजनी दीदी, राममंदिर तीर्थक्षेत्र पूजित अक्षत वितरण समिति के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने भी रामभक्तों को शुभकामनाएं दीं। संचालन महानगर कार्यवाह विमल जी ने किया।

इसके बाद बरेली कालेज के पूर्वी गेट से राम ज्योति शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। यह यात्रा विकास भवन, गांधी उद्यान, केशव कृपा, चौकी चौराहा, बटलर प्लाजा, पटेल चौक, सिविल लाइंस श्री हनुमान मंदिर, नाबल्टी चौराहा, पुराना बस अड्डा, कालीबाड़ी और श्यामगंज होते हुए अपने उद्गम स्थल पर ही पहुंचकर विसर्जित हुई। यात्रा में भगवान राम और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित झांकियों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आगे कलश लेकर चल रही थीं।

महाकाल पालकी शोभायात्रा समूह के द्वारा तैयार किए गए मराठी शैली के झांझ दल, शहनाई और ढोल की धुन पर अलवर से आए सिंधी बैण्ड के लोगों के डांडिया नृत्य, डमरू दल, शंख दल और पताका दल लोगों के मन को मोह रहे थे। लोग किसी प्रकार राम ज्योति रथ को स्पर्श करके खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे थे। शोभायात्रा के साथ चल रहे विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारतजी, महानगर प्रचारक मयंक साधू, महानगर संघचालक सत्यपाल, राममंदिर तीर्थक्षेत्र पूजित अक्षत वितरण समिति के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया। सह महानगर कार्यवाह आलोक प्रकाश, प्रसून जी, विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र, महानगर व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल, महानगर शारीरिक प्रमुख विशेष जी, सह व्यवस्था प्रमुख अनुराग अग्रवाल, सह महानगर प्रचार प्रमुख समर्थ अरोड़ा, कमलेश, विशेषजी, आनंद पाठक आदि व्यवस्थाओं को बनाए रखने में काफी सहायक रहे। शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।

रामलला के रूप में आया बालक

बरेली। शहर में निकाली जा रही भव्य रामरथ शोभायात्रा में एक नन्हा से बालक रामलला के रूप में शामिल हुआ। हाथों में धनुष, सिर में मुकुट, पीताम्बर धारी इस बालक के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए लोग उमड़ रहे थे। कई लोगों ने तो श्रद्धावश इस बाल रूप के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद भी लिया।

सिंधी बैंड के डांडिया को सभी ने सराहा

बरेली। अनोखे अंदाज में शहनाई की धुन और ढोल की थाप पर डांडिया कर रहे सिंधी बैंड के युवक युवतियां सभी को आकर्षित कर रहे थे। उनके लय ताल और थिरकने के अंदाज को देखकर लोग बिना पलके झपके ही उन्हें निहारते रह गए। अलवर से आए इस बैंड ने लोगों को इतना संम्मोहित किया कि दर्शक यह पूछने लगे कि वे कहां से आए हैं।

पुष्प वर्षा कर कई स्थानों पर किया स्वागत

बरेली। रामदूतों के भगवा सैलाब जहां कहीं से गुजरा वहां लोग उन्हें देखने के लिए सड़कों के किनारों के अलावा घरों की छतों पर उमड़ पड़े। लोगों ने रामभक्तों का पुष्प वर्षा करने के साथ ही भगवान राम के जयकारे लगाकर यात्रा में शामिल रामदूतों का उत्साहवर्धन किया। व्यापार मंडलों और सामाजिक संगठनों ने कई स्थानों पर यात्रा को रोककर रामदूतों का स्वागत करने के अलावा उन्हें जलपान भी कराया।

श्री हनुमान मंदिर पर हुई रामरथ की आरती

बरेली। रामरथ सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद पुजारियों और आस्थावान रामभक्तों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम की झांकियों की आरती उतारी। यहां पर आस्थावान लोगों ने आरती के बाद धार्मिक परम्परा का अनुसरण करते हुए प्रसाद वितरण भी किया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा

बरेली। राम ज्योति रथ यात्रा के गांधी उद्यान पर पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामदूतों, भगवान राम और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की झांकियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। शोभायात्रा में चल रहे कई रामभक्तों से गले मिलकर उन्होंने बधाइयां भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *