GameRanger 1xbet 1xbet az 1xbet azerbaycan Mega888
October 20, 2026

बरेली : बाबा महाकाल ने पालकी में किया नाथ नगरी भ्रमण, भक्तों को दिया आशीर्वाद

0

बरेली @SanatanYatra. नाथ नगरी बरेली में शनिवार को त्रयोदशी के अवसर पर बाबा महाकाल की पालकी निकली गई। पालकी में सवार बाबा महाकाल ने शहर का भ्रमण कर भक्तों को पवित्र श्रावण मास में आशीर्वाद दिया। बाबा महाकाल की पालकी यात्रा सेठ गिरधारी लाल मंदिर श्यामगंज से प्रारंभ हुई।

बाबा महाकाल पालकी सेवा समिति के अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पंडित भगवत शास्त्री मुकेश पांडे द्वारा पूजा-अर्चना, नंदी गणों के भस्म यज्ञोपवीत धारण करने के उपरांत बाबा महाकाल पालकी में बैठकर भक्तों को दर्शन देने निकले। बाबा महाकाल का स्वागत सर्व समाज के शिवभक्तों ने शहर में पंडाल लगाकर मिठाई व प्रसाद बांट कर व पुष्पों की वर्षा करके किया।

पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना कैंट विधायक संजीव अग्रवाल एवं मेयर डॉ उमेश गौतम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्रा का स्वागत व बाबा महाकाल की आरती कर सभी नगर वासियों के लिए सुख शांति के लिए प्रार्थना की। समिति के बृजवासी लाल अग्रवाल ने बताया आरडी दयाल सरस्वती शिशु मंदिर एवं शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों (दुर्गा वाहिनी एवं घोष वाहिनी) ने प्रस्तुति कर शिव भक्तों का मन मोह लिया। कीर्तन मंडल में महिलाओं ने भजन गायन व बच्चों ने नृत्य किया।

दूर दूर से आये भक्त

नॉवेल्टी चौराहे पर उपजा प्रेस क्लब के सदस्यों ने बाबा का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। यहां धर्मेंद्र सिंह बंटी, निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, अजय मिश्रा, शंकर लाल, अशोक शर्मा, ललित कश्यप समेत अनेक पत्रकार शामिल रहे।

आध्यात्मिक संस्थासनातन यात्रा की ओर से संस्थापक विशाल गुप्ता, सचिन भारतीय, कौशिक टंडन और सार्थ माहेश्वरी आदि ने बाबा की पालकी का स्वागत किया।

सामाजिक संस्था आंतरिक विकास परिषद के सदस्यों ने भी बाबा महाकाल पालकी यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां शिव कुमार बरतरिया, आशीष जौहरी, शरद कुमार, जूही गुप्ता, रिदम रेक्रिवाल, अंश, रमाकांत श्रीवास्तव, बबीता रेक्रिवाल, विशाल शर्मा, रोहित रेक्रिवाल आदि उपस्थित रहे।

Video: https://www.facebook.com/BareillyLive/videos/262941679695957

मीडिया प्रभारी प्रमोद रघुवंशी ने बताया कि पालकी में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बिल्सी, बदायूँ व फरीदपुर से भी नंदीगण सम्मिलित हुए। शिव रूद्र नासिक ढोल बैंड ने अपनी धुन पर यात्रा मार्ग पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यात्रा मार्ग

यात्रा मार्ग श्यामगंज, साहू गोपीनाथ, मठकी चौकी, शिवाजी मार्ग, बांसमंडी, शिकलापुर, रोडवेज, पटेल चौक, चौकी चौराहा, संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी आदि से होकर श्यामगंज में सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर आरती के उपरांत पालकी यात्रा का समापन हुआ। समिति के सदस्य गणों में नीरू भारद्वाज, प्रसून सिंह, पंकज दत्त, पवन अरोड़ा, विष्णु अग्रवाल, नवीन गोयल, राजकिशोर कश्यप, अंशु कपूर आदि ने देर रात तक आए हुए सभी शिव भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed